उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 03 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर, 03 अभियुक्तों के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुंडा एवं 07 अभियुक्तों के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक थाना राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा द्वारा अभियुक्त (1) कल्लू रैदास पुत्र लोटन निवासी मिश्रनपुरवा (2) रादेश रैदास पुत्र कक्कू रैदास निवासी चर थाना रैपुरा (3) रजुआ केवट पुत्र भोला निवासी बरगदी पुरवा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 2/3 गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त राहुल पुत्र राजेन्द्र उर्फ लाली निलासी सीआईसी रोड कर्वी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ आनन्द कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त (1) अरूण कुमार उर्फ चीफुर पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी खपटिहा (2) रज्जन मिश्रा उर्फ महेन्द्र मिश्रा पुत्र रमेशचन्द्र निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा अभियुक्त भोला प्रसाद पुत्र रामआसरे निवासी कलचिहा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक थाना मारकुण्डी प्रमोद कुमार द्वारा अभियुक्त रविशंकर पुत्र नारायण प्रसाद निवासी गोपीपुर (2) सोनू पुत्र नत्थू निवासी मनगवां थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी । प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अभियुक्त (1) बाबू (2) रामकृपाल पुत्रगण सूरिजपाल निवासीगण पहरा (3) बालकेश उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रामप्रताप (4) श्यामू विश्वकर्मा पुत्र बालकेश उर्फ पुष्पेन्द्र निवासीगण पाण्डेय पुरवा थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट के विरूद्ध 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.