उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 02 अभियुक्तों के विरूद्ध 03 यू0पी0 गुंडा एवं 01 अभियुक्त के विरूद्ध मिनी गुण्डा की कार्यवाही की गयी ।प्रभारी निरीक्षक मऊ आनंद कुमार सिंह द्वारा अभियुक्त 1. देवेंद्र पुत्र विद्याधर त्रिपाठी निवासी मंडोर 2. राजेश त्रिवेदी पुत्र इंद्र भवन निवासी मंडोर थाना मऊ के विरुद्ध 03 यू0पी0 गुंडा एक्ट की कार्यवाही की गयी।
प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा अभियुक्त दिनेश प्रसाद पुत्र रामप्रसन्ने पांडे निवासी कल्चिहा थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट के विरुद्ध धारा 110 जी सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.