*थाना बहिलपुरवा पुलिस ने 04 जुआरियों को जुआ खेलते हुये किया गिरफ्तार*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा राजोल नागर के मार्गदर्शन में उ0नि0 शिवमणि मिश्रा तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त 1.रविशंकर यादव पुत्र रामचरन 2. रामू यादव पुत्र रामभवन यादव 3.सुरेश यादव पुत्र रामलखन यादव 4. शिचरन यादव पुत्र नत्थू यादव निवासीगम कर्का पडरिया थाना बहिलपुरवा जनपद चित्रकूट को ताश के पत्तों पर हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के मालफड़ से 1120 रूपये, 52 अदद ताश के पत्ते व जामातलाशी से 510 रूपये बरामद किये गये । अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बहिलपुरवा में धारा 13 जुआ अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट