पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थाना रैपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा थाना रैपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी द्वारा थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीग्रह, बैरिक, मैस का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा को साफ-सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एसपी द्वारा अपराध रजिस्टर, ऑर्डर बुक न्यायालय, फ्लाईशीट, पुरस्कार घोषित रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर आदि का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी. सोनकर, प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल एवं अन्य अधि0/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट