उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2021 21 की प्राथमिक स्तर के प्रथम पाली का निरीक्षण कृषक इंटर कॉलेज भौरी, त्यागी इंटर कॉलेज एचवारा, चित्रकूट इंटर कॉलेज चित्रकूट, जी0जी0आई0सी0, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज सीतापुर चित्रकूट, के प्रत्येक कक्ष में चल टीईटी परीक्षा का सघन निरीक्षण किया। द्वितीय पाली की उच्च प्राथमिक स्तर के परीक्षा के दौरान श्री गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज कर्वी, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज पहाड़ी चित्रकूट, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी का निरीक्षण किए। जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि जनपद चित्रकूट में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 12 कालेज एवं उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8 कॉलेजों में परीक्षाएं हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली में 828 अनुपस्थित एवं द्वितीय पाली में 605 अनुपस्थित छात्र /छात्राएं थे। शिक्षक पात्रता परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ परीक्षार्थियों के पहचान पत्र एवं अन्य आईडी देखी तथा कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिये कि परीक्षा के समय तक कक्ष का भ्रमण करते रहे। उन्होने उपस्थित प्रबन्धक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान कोई भी बाहरी व्यक्ति को कालेज में प्रवेश न करने दें और तथा कोरोना प्रोटोकाल के तहत समस्त स्टाफ एवं परीक्षार्थियों को मास्क लगवायें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स को निर्देश दिये कि परीक्षा के समय तक कालेज के आस-पास किसी व्यक्ति को ठहरने ने दें । इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहें।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.