परिक्रमा मार्ग में चलाया गया स्वच्छता अभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। कामदगिरि स्वच्छता समिति के तत्वावधान में कामतानाथ परिक्रमा में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के दूसरे रविवार को बृहद सफाई कार्य किया गया इस अभियान के प्रेरणा स्रोत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के मार्ग दर्शन में स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया यह अभियान पूरे परिक्रमा क्षेत्र 5 किलोमीटर के अंतर्गत चलाया जा रहा है इस पुनीत कार्य में जो श्रद्धालु जन श्रमदान करना चाहते हैं, वह लोग प्रत्येक रविवार सुबह 9:00 बजे से परिक्रमा में पहुँच कर सफाई अभियान में सहभागिता करश्रमदान के माध्यम से भगवान कामतानाथ की चरणों में अपना श्रमदान कर सकते हैं इस अभियान का मूल उद्देश है कामतानाथ परिक्रमा आने वाले लोग स्वच्छता को महसूस करें।समिति ने कामतानाथ परिक्रमा चित्रकूट के निवासियों से अनुरोध कर रही है कि घर का जो भी कचरा इकट्ठा हो, कामदगिरि तरफ न फेंके.. आज के इस अभियान में प्रमुख भूमिका कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी , शंकर यादव महामंत्री ,उपाध्यक्ष अंजू वर्मा, चित्रकूट नगर परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व तहसीलदार श्रीनारायण सिंह, स्वच्छता प्रभारी प्रभात सिंह छोटू पटेल विवेक सिंह संजय यादव सीताराम अन्य बहुत से लोगों की रही।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट