फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही व आमजनमानस को भरोसा पत्र वितरपित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु चुनाव नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी राजीव कुमार सिंह व थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल, सीआरपीएफ कंपनी कमाण्डर धीरेन्द्र कुमार एवं सीआरपीएफ कम्पनी के साथ थाना कोतवाली अंतर्गत ट्राफिक चौराहा, बस स्टैण्ड, कालीदेवी चौराहा, पुरानी कोतवाली, एलआईसी चौराहा, पटेल तिराहा, शंकर बाजार, चकरेही चौराहा, सर्राफा बाजार में एरिया डॉमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया गया।इसी क्रम में असिस्टेंट कमांडेंट भीम सिंह, आईटीबीपी फोर्स, प्रभारी निरीक्षक राजापुर अवधेश कुमार मिश्रा व थाना राजापुर पुलिस बल के साथ कस्बा राजापुर, गनिवामोड़,खटवारा, मलवारा, चनहट , हरदौली, डडिया , नकेली, लोधवारा बुजुर्ग, गनिवा,रामपुरिया पतेर, अर्जुनपुर , मोहरवां में एरिया डॉमिनेशन करते हुए फ्लैग मार्च किया गया।इस दौरान आम जनमानस से भयमुक्त होकर एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेत जागरूक किया । भ्रमण के दौरान *चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा”* के सम्बंध में आमजनमानस को जागरूक किया गया एवं *भरोसा पत्र* वितरित कर निर्भीक होकर स्वतंत्ररूप से मतदान करने की अपील की गयी।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट