उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में गुमशुदा की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे *ऑपरेशन मुस्कान* के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा नागेन्द्र कुमार नागर के मार्गदर्शन में थाना रैपुरा पुलिस टीम द्वारा शादी सामारोह में खोये हुए बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
दिनाँक-22/23.01.2022 की रात्रि में 01.45 बजे पीआरवी 2046 के माध्यम से थाना रैपुरा में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अतरौली थाना रैपुरा में भीम सिंह प्रजापति के यहां लड़की की शादी है उसमे शामिल होने के लिए संगीता देवी अपने मायके में आयी हुई थी उनके साथ उनका 06 वर्षीय बालक अखिलेश पुत्र राम भजन प्रजापति भी आया था। शादी कार्यक्रम चल रहा था लड़का घर में सो रहा था उठ कर बाहर आया तभी से नही मिल रहा था। प्रभारी निरीक्षक थाना रैपुरा एवं पुलिस टीम ने गांव में तथा आसपास काफी तलाश किया । पुलिस टीम द्वारा लगातार परिश्रम करते हुए बालक अखिलेश को सुबह गंगाराम का पुरवा मजरा बसिला से बरामद किया गया । यह बच्चा भटक कर वहां तक पहुंच गया था परंतु नाम पता नही बता पा रहा था । पुलिस टीम द्वारा बालक अखिलेश को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया । अपने बच्चे को पाकर परिजनों के खिले चेहरे, चित्रकूट पुलिस को बोला धन्यवाद ।बरामदगी/सुपुर्दगी करने वाली टीमः उप निरीक्षक रमेश सिंह यादव थाना रैपुरा,आरक्षी मंगल,आरक्षी दीपक श्रीवास्तव
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.