तीन अभियुक्तों के कब्जे से 131 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 03 अभियुक्तों के कब्जे से 131 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।चौकी प्रभारी शिवरामपुर राकेश मौर्य तथा उनके हमराही आरक्षी प्रकाश मिश्रा द्वारा 01 अभियुक्त को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।उ0नि0 कन्हैया बक्श सिंह थाना मऊ तथा उनके हमराही आरक्षी नागेश कुमार द्वारा 01 अभियुक्त को 51 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।उ0नि0 कन्हैयालाल पाण्डेय थाना राजापुर तथा उनके हमराही आरक्षी वेदप्रकाश द्वारा 01 अभियुक्त को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट