उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर संयोजक/अध्यक्ष,जिला संरक्षण समिति(उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ,चंदेल गुट एवं हर सहाय जगदम्बा सहाय इन्टर कालेज में प्रवक्ता सर्वेश तिवारी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।प्रवक्ता ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस जी ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था. ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी.उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज का गठन और “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा ” का ओजस्वी नारा देकर देशवाशियों में अंग्रजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था.उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया.आज राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों तथा विचारों को आत्मसात करने का दिन है ।उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को शत -शत नमन किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.