उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी चुनाव शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी राजापुर शएस0पी0 सोनकर द्वारा थाना पहाड़ी अन्तर्गत बछरन एवं बक्टाबुजुर्ग में प्रभारी निरीक्षक थाना पहाड़ी अजीत कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में आमजनमानस के साथ जनचौपाल की गयी । जनचौपाल में जनमानस से भयमुक्त होकर एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेत जागरूक किया । चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा” के सम्बंध में आमजनमानस को जागरूक किया गया एवं भरोसा पत्र वितरित कर निर्भीक होकर स्वतंत्ररूप से मतदान करने की अपील की गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.