उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु चुनाव नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक थाना बरगढ़ शिवमूरत यादव द्वारा आटीबीपी बल के साथ थाना बरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मड़हा, ओबरी, बोझ, अरवारी, महाराजा, सुचेता कॉलोनी, बरगढ़ मोड़, कलचिहा, कोलमजरा, कस्बा बरगढ़, मड़हा, तुरगवां, खोहर, गोइयाखुर्द, गोइया कलां, पतेरही, सेमरा, हरदीकला ग्रामों में फ्लैगमार्च कर एरिया डोमिनेशन किया गया।इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मानिकपुर गिरेन्द्र कुमार सिंह, असिस्टेन्ड कमान्डेन्ट सीआरपीएफ धीरेन्द्र कुमार, सीसी रामबहाल एवं सीसी सियाराम यादव, चौकी प्रभारी सरैया प्रवीण कुमार सिंह द्वारा थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम हनुआ, पतेरिया, गड़रियनपुरवा, गढचरा, कबरा, सरैंया में फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन किया गया।इस दौरान आम जनमानस से भयमुक्त होकर एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेत जागरूक किया । भ्रमण के दौरान चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा” के सम्बंध में आमजनमानस को जागरूक किया गया एवं भरोसा पत्र वितरित कर निर्भीक होकर स्वतंत्ररूप से मतदान करने की अपील की गयी।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.