उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने शबाब पर है।सभी प्रमुख पार्टियां अपनी जीत के लिए दिन रात एक कर रही है।लेकिन चुनाव आयोग,सरकार और प्रशासन का अथक प्रयास भी मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में असफल रहता है।फ्लाइंग स्क्वाड टीम किदवई नगर के मजिस्ट्रेट सर्वेश तिवारी और उनकी टीम ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए क्षेत्र में चेकिंग और भ्रमण के दौरान आम जन मानस को वोट देने के लिए प्रेरित किया।मजिस्ट्रेट सर्वेश तिवारी ने बताया कि कानपुर में मतदान प्रतिशत हमेशा कम होता रहा है।काश,जनता अपने मत का महत्व समझ पाती।अगर जनता अपने मत का महत्व समझ पाती,अगर लोकतंत्र के आदर्श वह जीवन में उतार पाती,अगर वह एक वोट का महत्व समझ पाती तो न तो राजनीति का अपराधीकरण हो पाता और न आदर्शों के साथ वह बलात्कार हो पाता,जो आज खुलेआम हो रहा है।उन्होंने कहा कि,”लोकतंत्र में चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होता है,किंतु उससे भी अधिक महत्वपूर्ण हमारा वोट देना होता है।”फ्लाइंग स्क्वाड टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ मतदाता जागरूकता के लिए क्षेत्र में चेकिंग के साथ और भ्रमण के दौरान जनता को मतदान करने के लिए पंपलेट वितरित कर शत प्रतिशत वोट देने के लिए अपील कर रही है।आज संजय वन के पास एसआई गयाशुद्दीन खान,चौकी इंचार्ज ललिता चौहान,कांस्टेबल देशराज सिंह, शुभम तिवारी, महिला सिपाही महफिजा ,वीडियोग्राफर स्वतंत्र कुमार, विजय,अशोक सिंह ने राहगीरों को आगामी 20 फरवरी को घर से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.