बसपा प्रत्याशी डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने किया नामांकन हार के डर से सपा ने नहीं उतारा अभी तक उमीदवार डॉ संतोष कुमार मिश्रा

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

जौनपुर।जफराबाद विधानसभा की बहुजन समाज पार्टी से उम्मीदवार के रूप में डॉक्टर संतोष कुमार मिश्रा ने अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका प्रमुख मुद्दा विकास का होगा साथ ही कहा कि वर्तमान सरकार में जितने एनकाउंटर हुए हैं उसका मुद्दा विधानसभा में उठाया जाएगा वह हमारे क्षेत्र में शिक्षा , सड़क व स्वास्थ्य के लिए पहले काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी भी दल से नहीं है साथ ही सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के डर से अभी तक अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है वर्तमान सरकार को साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी डूबती हुई पार्टी है उस पर कोई सवार नहीं होना चाहता है इसलिए जीत पक्की है