उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल लगातार भ्रमण कर 27 फरवरी 2022 को विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2022 को होने वाले मतदान में मत प्रतिशत को शत प्रतिशत बढ़ाए जाने के लिए वार्डो में घर-घर जाकर जन सामान्य से रूबरू हो रहे हैं। आज प्रभात फेरी का 16 वां दिन है। भ्रमण के दौरान लक्ष्मणपुर वार्ड में फूलों से वर्षा कर मतदाता जागरूक करने वाले जिलाधिकारी, कर्मचारियों का स्वागत किया गया जो एक उत्साहवर्धक था। जिलाधिकारी ने कहा कि हम लोग अपने वार्ड की नागरिकों के घर – घर जाकर सभी से अनुरोध कर रहे हैं कि 27 फरवरी को मतदान अवश्य करें। यहां गत चुनाव के नगरीय क्षेत्रों में वोट प्रतिशत कम रहा इस वजह से हम लोग वार्डों एवं ग्रामों में जाकर मतदान अधिक से अधिक बढाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। बीएलओ पर्ची लेकर घर घर जाएंगे और बाटेंगे पर्ची से किस बूथ किस क्रम में है उससे पता चल जाएगा।और आप को सुविधा होगी। निर्वाचन आयोग ने समय 1 घंटा बढ़ा दिया है अब मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आयोग ने मतदान पहचान पत्र के अतिरिक्त ड्राइविंग लाइसेंस, पासबुक, मनरेगा जॉब कार्ड आदि 12 विकल्प रखे हैं। सबका समान वोट है न कोई बड़ा है न कोई छोटा। इस को आगे बढ़ाने के लिए सभी की सहभागिता होनी चाहिए न की उदासीनता। मतदान करने जरूर जाइए। निर्वाचन आयोग ने बहुत बड़ी व्यवस्था की है इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए। यदि मताधिकार के लिए नहीं जाते तो यह सही नहीं है। मतदाता सूची में नाम व वार्ड की समस्या हो तो वोटर हेल्पलाइन एप लोड कर आप उसमें सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एक उत्साह होना चाहिए। इस लोकतंत्र को आगे बढ़ाने के लिए देश को बनाए रखने के लिए हम सबका दायित्व है कि मतदान अधिक से अधिक करें। उस दिन अवकाश रहेगा। अनिच्छा, आलस्य को छोड़कर आप सभी लोग अपने परिवार आस – पास पड़ोस के साथ जाएं और अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने कहा कि यह अवसर 5 साल में एक बार आता है आधा एक घंटा लोकतंत्र के नाम करें। हम अपने शासक को चुनते हैं यह लोकतंत्र की व्यवस्था है इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए जब आप अपना शासक चुनेंगे तो विधानसभा में जाकर आप का प्रतिनिधित्व करेंगे। वोट मशीनों के द्वारा पड़ेगा। अगर मतदान नहीं करेंगे तो कौन शासन करेगा कौन नीतियां बनाएगा उसी के साथ सरकारी क्रिया कलाप संचालित होती है उन्होंने कहा कि आप ई रिक्शा, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार आदि से मतदान करने जा सकते हैं लेकिन 100 मीटर की दूरी पर रोक लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों एवं वृद्धजन जो चल नहीं पायेंगे, उनका भी सहयोग करें। सुबह सभी लोग मिल रहे हैं नगरपालिका के माध्यम से स्वच्छता कार्य भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान ने अधिकार दिया है तो अपनी जिम्मेदारी समझें। आप अपने पास पड़ोस के साथ जाइए और मतदान करें। नगरीय क्षेत्रों में कम मत प्रतिशत है उसको हम लोगों ने पूरा करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं। नगरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में 75 से 80 प्रतिशत वोट पड़ता है। गांव हो या शहर या कस्बा हो पूरी फोर्स के तहत मतदान होगा। इसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी लगाए गए हैं जो महीनों से तैयारियां चल रही है लोकतंत्र को मजबूत करें। अपने मतदान का प्रयोग करते हुए अपने जनपद को अन्य जनपद से बेहतर मतप्रतिशत में बनाएं। इस भ्रमण में अधिकारी गण, नगर पालिका के अधिकारी भ्रमण कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोग वोट देने जाएंगे। अपने देश प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे।
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बन्दिता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस वार्ड में 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है वहां हम लोग जाकर के मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इतना मत प्रतिशत कम है तो कैसे लोकतंत्र बनेगा। अगर पर्ची की समस्या है तो बूथ लेवल अधिकारी आपके घर घर जाकर पर्ची देंगे। वोटर हेल्पलाइन एप्स को अपने एंड्राइड मोबाइल में लोड करके बूथ संख्या क्रम संख्या आप देख सकते हैं आपके लिए सुविधा होगी। मेरा सब से यही अपील है कि आप लोग शत प्रतिशत मतदान करें।
उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव ने कहा कि 27 फरवरी को मतदान अवश्य करें। इसे पर्व के रूप में मनाए निर्वाचन आयोग ने समय बढ़ा दिया है जो सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा उन्होंने कहा कि हमारे बीएलओ पर्ची एक-दो दिन के अंदर बांटना शुरू करेंगे अपनी पर्ची लेकर जाएं और वोट दें। इसे पर्व के रूप में बनाएं और अपना वोट जरूर देने जाए।
उप जिला अधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि प्रत्येक दिन हम लोग वार्ड वार्ड में जाकर के मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं कि अधिक से अधिक मत पड़े। आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा आप लोकतंत्र को एक पर्व के रूप में मनाए। 1950 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के लिए संचालित है इसमें आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता संबंधी कोई परेशानी होती है तो वोटर हेल्पलाइन एप लोड कर मतदाता सूची क्रम संख्या, बूथ संख्या, प्राप्त कर सकते हैं 27 फरवरी को मतदान करने अवश्य जाएं। इस अवसर पर विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी राम अचल कुरील, नायब तहसीलदार आर0एन0 मिश्रा , जिला समन्वय स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, लेखपाल पुरुषोत्तम शुक्ला, स्वीप आइकन सुरेश प्रसाद व अन्य संबंधित अधिकारी बूथ लेवल अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.