कर्नाटक हत्याकांड के विरोध में बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा नेता सिद्धार्थ त्रिपाठी और विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के जिला संयोजक अजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय में कर्नाटक में जिहादियों द्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में दोषी हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई है।इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष छेदी लाल गौतम, जिला मंत्री रामशरण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चतुर्वेदी, सह जिला मंत्री संदीप शुक्ला, जिला सह संयोजक वीरेंद्र शुक्ला, जिला गोरक्षा प्रमुख सोनू सिंह मोदी, प्रखंड संयोजक पहाड़ी शिवम त्रिपाठी, नगर मंत्री मूलचंद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट