अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में विशेष कार्य के लिए महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया मथुरा में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को कल दिनांक 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने के लिए सम्मान समारोह शाम 3:00 बजे लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने में आयोजित करेगा | इस सम्मान समारोह में यातायात के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली श्रीमती श्वेता शर्मा, लोगों को अपने खून से 18 बार रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी को बचाने वाली सुश्री पूजा सिसोदिया, असहाय वा गरीब महिलाओं को निशुल्क सिलाई कढ़ाई बुनाई सिखाने के लिए श्रीमती आभा दयाल, ब्यूटीशियन का कोर्स महिलाओं और लड़कियों को करवा कर आत्मनिर्भर बनाने वाली सुश्री अंशुल अग्रवाल , जानवरों के लिए सराहनीय काम करते हुए डॉग स्टेशन की संस्थापक अध्यक्ष सुश्री ओजस्विनी शर्मा को किया जाएगा सम्मानित | फोटो परिचय : महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर के प्रदेश संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा