भारतीय नमो संघ ने भाजपा विधायका की जीत पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।उ.प्र के ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतत्व में भाजपा की शानदार एवम प्रचण्ड बहुमत से जीत के लिए भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू भैया के नेतत्व मे राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह,विमल गुप्ता और रवि कुमार ने उच्च शिक्षा मंत्री नीलिमा कटियार को पुन:कल्यानपुर विधानसभा से शानदार जीत की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।उच्च शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह और संगठन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि नमो संघ संगठन ने पूरी ऊर्जा के साथ दिन रात लगा रहा।भाजपा की जीत मेें मेहनत रंग लायी जिससे भाजपा की सरकार दुबारा सत्ता में आयी।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर