उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) कानपुर।उत्तर प्रदेश शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन द्रारा राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार लखनऊ में चल रही कार्यशाला में प्रदेश भर से आए नवाचारी अध्यापको द्वारा अपने विद्यालय में किए जा नवाचारों का प्रस्तुतिकरण किया।वही कानपुर कल्यानपुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मंगलीपुर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को उनके शिक्षण कार्य और शैक्षिक नवाचारों से प्रभावित होकर अजय कुमार सिंह संयुक्त शिक्षा निदेशक व डा.अश्वनी कुमार,अमरेन्द्र सिंह उपशिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय व मनोज कुमार सिंह प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन ने प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।इस उपलब्धि पर कल्यानपुर ब्लाक के अधिकारियों और शिक्षकों ने बधाई दी है।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.