उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।तहसील कर्वी अंतर्गत सेमरवार गांव निवासी मो. रहूफ खां ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कुछ सुन्दरलाल पुत्र रामेश्वर पर दबंगई से ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि गांव की खलिहान आदि की सार्वजनिक जमीन पर सुंदर लाल ने अपने कुछ साथियों के साथ कब्जा कर लिया है। वह इस जमीन को अपनी बताता है और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। उसने एसडीएम से इन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.