उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर(सिकरारा)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल प्रवेक्षण में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में उ.नि. संजय कुमार ने एक वांछित अभियुक्त को गिफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक वांछित अभियुक्त कही जाने की फिराक में है। वह गुलजारगंज नहर पुलिया पर मौजूद है। यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर विश्वास करके गुलजारगंज नहर पुलिया के पास से अभियुक्त कलीम निवासी बभनौली थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, उ.नि. संजय कुमार, का. अंकित सिंह शामिल हैं।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.