उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के सौ ग्रामीणों को मकान के मालिकाना हक का घरौनी प्रमाण पत्र शनिवार को वितरित किया गया। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के इस आयोजन में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने ग्रामीणों को प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत ड्रोन से सर्वे कराकर गांवों में आवासीय संपत्ति का निर्धारण किया गया। ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति का मालिकाना हक देकर सशक्त किया जा रहा है। इस योजना के तहत भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी हो रहा है। इसी के तहत शाहगंज तहसील के ग्रामीणों के लिए शनिवार को घरौनी संपत्ति कार्ड का वितरण समारोह तहसील स्थित सभागार में आयोजित हुआ। उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि संपत्ति कार्ड के चलते ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति पर मालिकाना हक मिल रहा है। जो भविष्य में आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विजय सिंह विद्यार्थी ने इस योजना को दूरदर्शी बताया। कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में यह मील के पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा रामजी चौरसिया, वनय सिंह आदि भी मौजूद रहे।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.