उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर। सरकारी सेवा करना हर वर्ग हर युवा की प्राथमिकता में शुमार है ।देश की आजादी से लेकर आज तक लोग हैं सरकारी सेवा को ही वरीयता देते हैं। लोग इस दौरान विभिन्न सरकार द्वारा संचालित है विभागों में काम करते हुए अपने सेवाकाल का बेहतर ढंग से निर्वहन करने की इच्छा रखते हुए काम करते हैं। तो वही सेवा कॉल पूर्ण होने के बाद एक ऐसा समय आता है जब आदमी खुद को भावुकता से रोक नहीं पाता है। जिस ऑफिस में बैठकर अपने तमाम मित्रों शुभचिंतकों के साथ एक लंबा समय गुजारा हो उस आफिस से विदाई बहुत कठिन होती है।लेकिन ये एक सतत चलने वाली प्रकिया हैआयुर्वेदिक चिकित्सालय मल्हनी में कार्यरत अमरनाथ शुक्ला का 7 वर्षों तक सेवा प्रदान करने के बाद जब सेवा से कार्यमुक्त हुए तो उनका सम्मान सहित विदाई किया गया। मौके पर उपस्थित वहां के इंचार्ज फार्मासिस्ट धर्मदेव यादव ने बताया कि बहुत ही साधारण, कुशल और
हसमुख थे। इनके साथ कार्य करते करते सात वर्ष कब बीत गए पता ही नहीं चला। वहीं मौके पर मौजूद सुनील यादव {ब्लॉक प्रमुख करंजकला} आनंद उपाध्याय (प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व हिंदू सेवा संघ) आशुतोष सिंह (जिला संयोजक बजरंग दल मछली शहर) शनी उपाध्याय (सह संयोजक बजरंग दल) बृजेश दुबे, सभी स्टाफ और उपस्थित क्षेत्रवासियों का अमरनाथ शुक्ला आभार प्रकट किए।
You must be logged in to post a comment.