पालीथिन का प्रयोग न करने के लिए किया प्रेरित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारत सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा चित्रकूट इंटर कॉलेज में सिंगल यूज प्लास्टिक व थर्माकोल से बनी वस्तुएं प्रयोग न करने तथा पॉलीथिन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों को पॉलिथीन का प्रयोग न की शपथ भी दिलाई गई।

जागरूकता कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक शिवा कुमार ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण प्रदूषण के लिए बहुत ही खतरनाक पदार्थ है। इसका प्रयोग पूर्णतया बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्वयं के जागरूक होने के साथ ही औरों को जागरूक करने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोग बाजार जाएं तो कपड़े का थैला-झोला लेकर ही जाएं। किसी दुकानदार से जब सामान खरीदें तो उससे पॉलिथीन की मांग न करें। सामान लेकर अपने झोले में भरें और घर आएं यदि यह आदत डाली जाएगी तो पॉलिथीन का प्रयोग बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। अब जरूरत है कि कोई भी नागरिक किसी दुकानदार से पॉलिथीन न मांगी जाए। जब किसी दुकान सामान लेने जाएं तो झोला लेकर ही जाना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि आप लोग स्वयं जागरूक हो तथा अपने घर वालों और पड़ोस वालों को भी पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित कर इस अभियान में सहयोग की अपील की। इस मौके पर सीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चैहान, अनुशासन अधिकारी फूल चंद्र चंद्रवंशी, श्रीनिवास त्रिपाठी, ऋषि कुमार शुक्ला, सुनील शुक्ला, कामदगिरि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केशरवानी, महासचिव शंकर प्रसाद यादव, एसबीएम सुमित गुप्ता समेत सभी शिक्षक कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट