उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) कानपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी विशाख जी से मिला। जिले में हुए स्थानांतरण के सम्बन्ध में परिषद ने यह माँग की है कि शासन की नीति का जिन विभागों में अनुपालन नही किया गया है।उन विभागों में स्थानांतरण नीति के अनुरूप ही स्थानांतरण कराए जाने की मांग की।जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र कराया जाएगा।वही प्रतिनिधि मंडल ने पुष्पगुच्छ देकर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आभार भी जताया।जिलाधिकारी ने नव निर्वाचित परिषद के पदाधिकारियों को बधाई भी दी।इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में परिषद के जिला मंत्री इं.कोमल सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव,सम्प्रेक्षक मंजूरानी कुशवाहा,संरक्षक एएन द्विवेदी, सुरेश चंद्र यादव,प्रेम शुक्ला,एसएम जेड नकवी,अजीत सिंह चौहान,जितेन्द्र मिश्रा,रज्जन प्रसाद विश्वकर्मा,अजय सिंह चंदेल,विक्रम शर्मा आदि उलस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.