खंड शिक्षा अधिकारी का ढोल ताशों के साथ हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर कल्यानपुर में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव का जनपद कानपुर नगर से औरैया माती मुख्यालय में स्थानांतरण होने पर औरैया बार्डर भाऊपुर में कई खंड शिक्षा अधिकारी और टीचर्स ने नवगंतुक खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव का ढोल तासो के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया।नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वह शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि जो भी शिक्षकों की न्यायोचित समस्या होगी उसका तत्काल समाधान किया जाएगा।इस मौके पर आशुतोष निगम अवधेश शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर