राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2022 में जनपद अंबेडकर नगर से 49 प्रतिभावान बच्चों का चयन हुआ है। जिसमें विकासखंड जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर के चार बच्चे राहुल भारती, शिवानी, गरिमा व शालू ने सफलता हासिल की। परीक्षा में सफल हुए इन बच्चों को शासन से 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा के लिए प्रतिमाह 1000/ की दर से रुपए48000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री सफीउल्लाह व सहायक अध्यापक रवि प्रकाश चौधरी एवं सहायक अध्यापक मोहम्मद अनीस जिला समन्वयक नीरज यादव डॉ सुरेश तिवारी जिला समन्वयक(प्रशिक्षण) व खंड शिक्षा अधिकारी जलालपुर श्री कमल प्रकाश सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री भोलेंद्र प्रताप सिंह जी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट- विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर