राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)मऊ, चित्रकूट: महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ के सभागार में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें उन सभी बच्चों को फार्म 6 बी प्रदान किए गए। जिनकी उम्र 18 वर्ष की पूरी हो गई है। साथ ही इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि आधार कार्ड वोटर कार्ड के साथ लिंक किया जाये। इस फार्म के साथ आधार कार्ड लगाना आवश्यक होगा। भारत निर्वाचन आयोग का यह प्रयास है कि सभी को मतदान का अवसर मिले और इसके लिए आवश्यकता इस बात की है कि उन सभी का मतदाता सूची में नाम शामिल हो जिनकी उम्र 18 वर्ष की हो गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवदीप शुक्ला उप जिलाधिकारी मऊ ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे जो 18 वर्ष के हो गए हो फार्म प्राप्त कर मेरे कार्यालय में भरकर जमा कर दें। हम उनकी औपचारिकताएं पूर्ण करा कर उनका मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध करा देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी इस संदेश को समाज के कोने कोने तक पहुंचाने का काम करें। भारत निर्वाचन आयोग 7 अगस्त और 21 अगस्त के दिन सभी बूथों पर विशेष कैंप का आयोजन कर रही है। इस दौरान बीएलओ सहित सभी पदाधिकारी बूथों पर मौजूद रहकर नए मतदाताओं को जोड़ेंगे और पुराने मतदाता जो इस समय यहां नहीं रह रहे हैं या जिनकी मृत्यु हो गई है। उन सभी का नाम हटा करके शुद्ध व परिमार्जित मतदाता सूची तैयार करना है। इस कार्य में आप सभी सहयोग प्रदान करें। इसी क्रम में स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ एस कुरील ने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक फार्म 06 बी पूर्ण कर महाविद्यालय में जमा करा दें। हम उसे मतदाता पंजीकरण केंद्र मऊ में जमा करा देंगे ताकि सभी मतदाता आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आप सबकी भागीदारी से लोकतंत्र सशक्त और मजबूत हो सकता है। आइए हम सब मिलकर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और साथ ही इसे दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें। कोई भी मतदाता बनने से न छूटे और न ही चूके। शत प्रतिशत मतदाता बने। तभी शत प्रतिशत मतदान होगा। यही भारत निर्वाचन आयोग का संकल्प है और यही लोकतंत्र की मांग है। इसी क्रम में तहसीलदार मऊ शशिकांत मणि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र छात्राएं व बीएलओ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ एस कुरील ने किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.