*श्रावस्ती में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव…* *चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार, परिजन ने लगाया दहेज हत्या का आरोप*

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/श्रावस्ती के चिंतापुरवा गांव में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। ससुराल वालों ने मायके वालों को बेटी के फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए ही चुपचाप शव का दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर ससुरालवालों पर कार्रवाई की मांग की है।देवरा गांव के खुलवत राम की पुत्री राधिका की शादी करीब 15 साल पूर्व चिंतापुरवा गांव के बाबूराम से हुई थी। उनके तीन बच्चे भी है। शुक्रवार को राधिका का शव फंदे से लटकता मिला। बेटी की मौत की खबर लगने पर मायके वाले बेटी के गाँव पहुँचे। लेकिन उससे पहले ही ससुरालियों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

पिता बोला, दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

परिजन का आरोप है कि बेटी के गले मे फंदे के कोई निशान भी नही थे। खुलवत राम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के कुछ माह बाद ही दहेज के लिए राधिका को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे।दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पति बाबू राम,जेठ राम अचल,देवर तेजराम, देवरानी तेजराम की पत्नी,ससुर कृपाराम और एक अन्य महिला को मिलाकर 06 लोगो को नामजद आरोपित किया है।

रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य श्रावस्ती उत्तर प्रदेश भारत