उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने कलेक्ट्रेट तथा कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत देश के 75 वर्ष पूर्ण हुए हैं, आजादी की लड़ाई में तमाम ज्ञात, अज्ञात अमर शहीदों ने अपना शर्वत्र निछावर किया है। उनके कारण आज हम आजादी का 75 वां वर्ष मना रहे हैं। देष के प्रधानमंत्री के आवाह्न पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, उनका मानना था कि यह एक सरकारी कार्य के रूप में ना लेकर आम जनमानस के मध्य राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाए। समाज के हर तबके को हर घर तिरंगा से जोड़ा गया है। जनपद में अमृत महोत्सव के अंतर्गत बहुत अच्छे कार्यक्रम प्रतिदिन कराए जा रहे हैं। इसमें पूरी जनता व समाज जुड़ रहा है। संघर्ष के बाद यह समय आया है। सभी पदों का योगदान होता है जो भी कर्तव्य मिला है पूरा करें, राष्ट्रहित पर सोचे जो समृद्धि आ रही है, उसको देखें, अपना काम ईमानदारी से करें और देश को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव, जिसमें हमारी सभ्यता को बचाया है जिन शहीदों ने यह आजादी दिलाई है, उनका आज यह अमृत है उसे आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने जनपद चित्रकूट को पहले भी देखा होगा लेकिन आजादी के बाद काफी विकास कार्य हुए हैं। भारत में कोरोना काल के दौरान लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराया है। सरकारी गेहूं खरीद कम हुई है लेकिन हमारे यहां सभी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत शिक्षा तकनीक रक्षा आदि के क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है यही मात्र से हमें बैठना नहीं है। देश को आगे और बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि जनपद में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे शुरू हो गया है अब आपको दिल्ली आदि जगहों पर जाने के लिए सहूलियत मिलेगी। जनपद में विकास की असीम संभावनाएं हैं, यहां पर डिफेंस कॉरिडोर, टाइगर रिजर्व, एयरपोर्ट भी बन रहा है। जिससे यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और औद्योगिक विकास बढ़ेगा तथा जनपद के लोग रोजगार से जुड़ेंगे।
अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण ने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोगों को अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का पालन करना चाहिए तभी हम विकास के पहिया को आगे बढ़ा सकते हैं।
वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि इस बार आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं समाज में आगे बढ़कर कर्तव्यों का निर्वहन करें और समाज में नीचे पायदान पर खड़े व्यक्ति को हम लोग अधिक से अधिक योजनाओं को लाभ दिलाएं तभी अमर सपूतों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, कोषागार के अशोक कुमार, कलेक्ट्रेट के अवध नारायण, भारत लाल सरोज ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिका और छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत प्रस्तुत की गया तथा उन्हें जिलाधिकारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का संचालन कलेक्ट्रेट के आयुध सहायक मनोज कुमार मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, अभिविहित अधिकारी डॉक्टर बीआर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.