ओवर लोडिंग रोकने गई खनिज टीम पर बालू माफिया का हमला, अंगरक्षक घायल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: जिले में बालू माफिया को कानून और पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। ताजा मामला में बालू माफिया के द्वारा बीती रात खनिज अधिकारी द्वारा चेकिंग के दौरान उनके अंगरक्षक को बालू माफिया ने मारपीट व गाली गलौज कर सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया है। घटना के संबंध में खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने बताया कि शिवरामपुर चौकी क्षेत्र में अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग की सूचना पर छापेमारी कर चेकिंग की गई। जिसमें भरथौल निवासी बालू माफिया विनोद का रास्ते में रोककर ट्रक चेक करने करने का प्रयास किया गया। इस दौरान ट्रक मालिक और कुछ अज्ञात लोग ट्रक की चाभी छीन लिया।और गनर व स्टाफ के साथ मारपीट एवं गाली गलौज किया।घायल होने पर अंगरक्षक को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है खनिज अधिकारी ने बताया कि वाहन के वैध प्रपत्र नहीं थे एवं गिट्टी से भरा ट्रक ओवरलोड था। इसी वाहन का पूर्व में भी मई माह में चालान हो चुका था जो अभी तक पेंडिंग है इस बार चेकिंग के दौरान दोबारा ऑनलाइन चालान किया गया है एवं गाड़ी को थाने में सुपुर्द करने के दौरान इन लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया है एवं भविष्य में चेकिंग न करने का दबाव बनाने का भी षड्यंत्र के तहत यह घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालू माफिया कार्यवाही से बचने के लिए फर्जी तरीके से उल्टा बेबुनियाद आरोप हम पर लगाए हैं। मामले में खनिज विभाग की तरफ से विनोद एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली कर्वी में तहरीद देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट