उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: राष्ट्रीय स्वयसेवक के पूर्व विभाग संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता भालेन्दु सिंह का सेामवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिससे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। मंगलवार को संघ के प्रान्त प्रचारक रामजी, सह प्रान्त प्रचारक रमेष, प्रान्त सह संचालक वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रान्त कार्यवाह अनिल श्रीवास्तव, सेवा प्रमुख अरूण, समग्र ग्राम राजकुमार, झांसी के विभाग प्रचारक अखण्ड प्राताप, बांदा के विभाग प्रचारक मनोज, विभाग बौद्धिक प्रमुख अनूप, जिला संघ चालक श्याम सुन्दर मिश्रा, सह जिला संघ चालक सुरेन्द्र पाठक, जिला प्रचारक पुनीत, बांदा नगर प्रचारक सचिन कुमार, विभाग कार्यवाह संजय, कर्वी नगर प्रचारक रजनीष आदि ने शोक व्यक्त किया। इसके अलावा सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अषोक जाटव, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाष खरे आदि ने भी उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक डा रामनारायण त्रिपाठी ने बताया कि स्व भालेन्दु सिंह शक्तिपीठ के प्रबंध ट्रस्टी थे उनके छोटे पुत्र अतुल सिंह संघ के जिला कार्यवाह है और बडे पुत्र विपुल सिंह भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.