उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में’ क्षेत्राधिकारी नगर, यातायात शीतला प्रसाद पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव एवं यातायात पुलिस द्वारा ट्राफिक चैराहा, बस स्टैण्ड पर वाहनों की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट, ओवरस्पीड वाहनों, तीन सवारी की चेकिंग की गयी । यातायात प्रभारी द्वारा चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन, हेडफोन का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गयी कि भविष्य में वाहन चालते समय कभी भी मोबाइल फोन, हेडफोन का प्रयोग न करें । वाहन धीमी गति से सतर्कता पूर्वक चलाए। टैम्पों चालकों को निर्देश दिये गये कि अवैध रूप से सड़क पर पार्किंग न करें । चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोड, हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट न लगाए, दो पहिया वाहन में 03 सवारी, टैम्पोंध्रिक्शा में ओवरलोड सवारी पाए गए वाहनों का पेण्डिंग ई-चालान किया गया । यातायात प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देकर नियमों का पालन करने के लिए बताया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.