देश भक्ति देशभावना को जगाती हैं संतोष मिश्रा सूग्गु 

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर (जफराबाद)आजादी के अमृत महोत्सव के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत एस. एन. वी. इंटर कॉलेज के प्रबंधक संतोष मिश्रा( सूग्गु ) व शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । तिरंगा यात्रा की शुरुआत एस एन बी इंटर कॉलेज प्रबंधक द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत गद्दीपुर गांव से शुरू होकर दुल्हेपुर , होते हुए कचगांव बाजार में समाप्त हुई। यात्रा के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए संतोष मिश्रा ने कहा कि देश भक्ति एक विरासत है जो हमें अपने पूर्वजों से मिली है यह चिंगारी जो देश भावना को जगाती है एक देशभक्त व्यक्ति को हमेशा अन्य देशवासियों का सम्मान प्यार समर्थन और कभी न खत्म होने वाला स्नेह मिलता है। शहीदों के बलिदान के कारण ही नहीं बल्कि देश के प्रति प्रेम देखभाल समर्पण और स्नेह के कारण भी हैं इस अवसर पर मनोज मिश्र,गोलू सोनकर, अरविंद, रंजित, गोलू मिश्रा आलोक मौर्य सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर