तमंचे व कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रामवीर थाना रैपुरा तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त बन्टी दुबे उर्फ पवन दुबे पुत्र शिवप्रसाद निवासी बेलावार सुरवल थाना सरायं इनायत जनपद प्रयागराज को एक पिस्टल व दो कारतूस, संदीप पाल पुत्र महेश पाल को एक तमंचा व एक कारतूस तथा धर्मेन्द्र पुत्र राजेन्द्र को दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना रैपुरा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी दुर्गेश कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट