एक अध्यापक के भरोसे चल रहा है 171 छात्र का भविष्य

उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

जौनपुर।मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका के सिपाह मुहल्ला स्थित राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल बना हुआ है बेसिक शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते वर्तमान समय में बदहाली से जूझ रहा है छात्राएं हैं लेकिन शिक्षक नहीं सरकार के दावे फेल

 

बच्चों द्वारा लगातार सुचना मिलने पर की विद्यालय में पढ़ाई नहीं हो रही है इस पर अमर भारती संवाददाता द्वारा इस विद्यालय की हकीकत जानने के लिए वहां पर पहुंचे तो वहां की स्थिति जानकर आप हैरान हो जाएंगे अध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय 171 छात्र है और यहां पर 9 अध्यापक की मूलभूत आवश्यकता है लेकिन एक अध्यापक के सहारे ही विद्यालय तीन वर्षों संचालित हो रहा है ।

प्रधानाध्यापक राजमणि प्रसाद विद्यालय की स्थिति में बारे में जानकारी ली गई ।तो उन्होंने बताया कि 171 छात्र है यहां पर 9 अध्यापकों की नियुक्ति होनी चाहिए लेकिन नहीं वह वर्तमान में एकमात्र मैं ही अध्यापक हूं। जो प्रभारी का भी दायित्व संभाल रहा हूं ।एक से आठ तक की कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाना । विद्यालय की देखरेख करना सारा दायित्व को अकेले संभाल रहा हूं अध्यापकों के लिए विभाग में शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ।अभिभावक ने बताया कि बच्चों के भविष्य की चिंता हमेशा सता रही है वहीं एक तरफ बेसिक शिक्षा विभाग नामांकन के लिए घर, घर अभियान चलाया कि बच्चों की संख्या बढ़े लेकिन बच्चे तो है अध्यापक नहीं इसके लिए जनप्रतिनिधि ने कई बार संबंधित विभाग को लिखित अवगत करा लेकिन विभाग उदासीन है।

*अध्यापक छुट्टी पर जाते हैं तो विद्यालय में लटकता है ताला*

उत्तर प्रदेश की मुखिया योगी आदित्यनाथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि को बता रहे हैं तो वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल अपनी उपलब्धि को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं लेकिन हकीकत तो यह है कि शिक्षा विभाग की स्थिति अच्छी नहीं है जिला अधिकारी विद्यालय का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं लेकिन उनकी निगाहें ऐसे विद्यालयों पर नहीं पड़ रही हैं जहां पर मूलभूत समस्या है कार्रवाई के नाम पर शिक्षा विभाग द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है ।

शिक्षा मानस जीवन की सर्वांगिणता का आधार है। शिक्षक व छात्र दोनों शिक्षा व्यवस्था के पूरक है और दोनों ही यदि संतुष्ट और सामन्य सुविधा युक्त होंगे तो यह बेहतर भविष्य का निर्माण कर पाएंगे।

इस संबंध में जब दूरभाष पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ नाथ पटेल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि नियमानुसार जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।