उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: शहर के शंकर बाजार निवासी कामता प्रसाद धतुरहा के पुत्र डा. रोहित नंदन का अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में रिसर्च एसोसिएट के लिए चयन हुआ है। उन्हें आईआईटी मुंबई के 60वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि मिली।
मॉडलिंग टू गाइड कार्न इल्ड इंटेंसीफिकेशन थ्रो वाटर एंड नाइट्रोजन मैनेजमेंट अंडर क्लाइमेट चेंज कंडीशन विषय पर पीएचडी होने के बाद डा. रोहित अब अमेरिका जाएंगे। चित्रकूट में इंटर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद ग्रामोदय विश्वविद्यालय से बीटेक किया। 2014 में गेट क्वालिफाई कर एमटेक में स्कालरशिप मिली। इसी से पढ़ाई पूरी की। इसके पूर्व भी वह 2016 में एक साल के लिए अमेरिका में जाकर इंटरशिप पूरा किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलेवासियों ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.