उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पाठा क्षेत्र के गरीब परिवारों के बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि पैदा करने के उद्देष्य से संजीवनी फाउंडेशन ने मानिकपुर के एलाहा विद्यालय, एलाहा के हाई स्कूल, केकरा मार, टिकुरी और अमरपुर के प्राथमिक और जूनियर स्कूल के बच्चों को कापियाँ वितरित की गयी।
संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष रविन्द्र गौतम ने कहा कि शिक्षा पर सरकार और समाज के सम्पन्न लोगों को जोर देने की आवश्यकता है। शिक्षा किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी होती है। षिक्षा के जरिए गरीब परिवार के बच्चे भी समाज में उच्च पद, सम्मान हासिल कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। शिक्षित देश बने बिना हम विश्व गुरु नहीं बन सकते। हमारा मुख्य प्रयास गाँव के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा उपलब्ध करवाना एवं उसे मुख्य धारा से जोड़ना ही लक्ष्य है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.