उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: बीआरसी कर्वी में शुक्रवार को एडु लीडर्स ग्रुप की एक मीटिंग आहूत की गई। जिसमें एडुलीडर्स के द्वारा जनपद में किए जा रहे शैक्षिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। एडु लीडर्स द्वारा प्रदेश स्तर पर शैक्षिक सामग्री प्रतिदिन तैयार करके जनपद के परिषदीय स्कूलों में ग्रुपों में प्रेषित की जाती है। इस बहु उपयोगी शैक्षिक सामग्री में ज्ञान गंगा, संस्कार, शब्द संग्रह और योग प्रवाह शामिल है। इन सबके साथ बच्चों को वार्मिंग अप देने के लिए पहेलियां एवं अन्य खेल संबंधित गतिविधियां प्रेषित की जाती हैं। एडुलीडर्स द्वारा निपुण भारत मिशन को प्रदेश के हर स्कूलों में बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए अपने स्तर से शिक्षक साथियों को अकादमिक सपोर्ट दिया जाता है। इसके लिए समय-समय पर वेबीनार गूगल मीट आदि के द्वारा फीडबैक भी प्राप्त किया जाता है। जनपद के एडु लीडर ग्रुप के संयोजक लवलेश सिंह ने बताया कि एडुलीडर्स टीम जनपद में बेहतर कार्य कर रही है और अपने परिषदीय स्कूलों को बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए सतत प्रयास कर रही है। इसमें हमारे शिक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। लवलेश सिंह ने बताया कि एडुलीडर्स अवार्ड के लिए जनपद के 2 शिक्षकों का चयन किया गया है। जिनमें सर्वजीत सिंह प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय ओरा ब्लाक पहाड़ी एवं राम नारायण पाण्डेय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बगलाई ब्लॉक चित्रकूट में सेवारत हैं। इन दोनों शिक्षक साथियों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर बैठक में गीता देवी, दिलीप सिंह, राम नारायण पांडेय, संगीता सिंह, अंजना सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजेश यादव, राकेश सिंह, आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.