उ0नि0 ने 6 वर्षों से चल रहे घरेलू विवाद को सुलझाया 

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर(नौपेड़़वा)।बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालापुर के रहने वाले पति पत्नी के बीच करीब 6 वर्षों से घरेलू विवाद चल रहा था। दांपत्य जीवन टूटने के कगार पर था। थाना स्थानीय पर दिवसाधिकारी उपनिरीक्षक महेश कुमार सिंह तथा महिला हेल्प डेस्क की महिला आरक्षी प्रतिमा दुबे तथा रूपा सरकार द्वारा पति पत्नी तथा दोनों के परिवार वालों को थाने पर बुलाकर जांच कर समझाया बुझाया गया जिसमें दांपत्य जीवन के अधिकार व कर्तव्य आदि के बारे में बताया गया जिस पर दोनों पति-पत्नी सहमति से एक साथ रहने को तैयार हो गए तत्पश्चात पत्नी अपने पति के साथ राजी खुशी ससुराल के लिए विदा हुई। वहीं जब से बक्शा थाने पर उपनिरीक्षक महेश सिंह की तैनाती हुई है तब से लगातार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवादों को सुलझाने में बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है। वहीं पुर क्षेत्र में लोगों द्वारा उपनिरीक्षक की सराहना करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर