उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।हाँकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं के मध्य जनपद स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन गोविंद नगर स्थित खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुई।इस प्रतियोगिता में शिक्षक और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए एक मैच उद्घाटन के रूप मे खिलाड़ियों के साथ खेला।बैडमिंटन पुरुष एकल में नवीनकुमार,स.अ.प्रा.वि.सरसी भीतरगांव,महिला एकल प्रभा प्रजापति स.अ.उ. प्रा.वि.घाटमपुर पुरुष डबल मानवेन्द्र सिंह स.अ.पालपुर भीतर गांव,नवीन कुमार स.अ.सरसी भीताना,महिला डबल में अर्चना चौधरी स.अ.प्रा.वि.गौरी ककरा,भीतरगावं,सविता सिंह स.अ. प्रा.वि.शाह भीतरगांव विजेता बने। विजेता खिलाड़ियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता का संचालन जिला व्यायाम विकास तिवारी ने किया।इस मौके पर सुरेश गौर,बीईओ सुशील शर्मा,प्रदीप मिश्र,अशोक कुमार,तिलक चन्द,अनुराग यादव,अखिलेश यादव,राजेश यादव,जिलाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सिंह,शालनी सिंह,रीता देवी,लाल सिंह,प्रशांत सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.