समाजवादी पार्टी ने चलाया विलास गांव में सदस्या अभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: समाजवादी पार्टी द्वारा लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए चलाए जा रहे समाजवादी सदस्यता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूज सिंह यादव ने सदर विधान सभा के विलास गांव में चैपाल लगाकर किसान नौजवान मजदूर और महिलाओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और छात्र-छात्राएं वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से दुखी और क्षुब्ध हैं। कमरतोड़ महंगाई और बिगड़ी कानून व्यवस्था के अतिरिक्त पढ़े-लिखे छात्र नौजवान बेरोजगारी का अभिशाप और दंश झेलने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि चित्रकूट सहित पूरे देश और प्रदेश में विकास के नाम पर सिर्फ झूठ और जुमलेबाजी की जा रही है। समाजवादी नेता मान सिंह पटेल ने कहा कि किसान नव जवान महिलाएं और मजदूरों में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी देश को ठगने और गुमराह करने का डेका ले रखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भांति आने वाले चुनाव में भी जिले से भारतीय जनता पार्टी का समाजवादी लोग सफाया करने जा रहे हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरशद खान, प्रवक्ता सुभाष पटेल, जिला सचिव नरेंद्र यादव, बेला यादव, राम प्रसाद वर्मा, देवेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट