शिक्षक चुनाव में राज बहादुर सिंह चंदेल फिर मैदान में

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)  कानपुर।कानपुर उन्नाव 2023 में होने वाले शिक्षक चुनाव में वर्तमान विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल लगातार छठवीं बार चुनाव मैदान में शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करने उतरेंगे।आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के केंद्रीय कार्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने उनके नाम की घोषणा की।उन्हें सर्वसम्मति से चंदेल गुट का प्रत्याशी बनाया गया।केंद्रीय चुनाव कार्यालय चंदेल गुट के प्रभारी सर्वेश तिवारी ने बताया कि राज बहादुर सिंह चंदेल 1992 से लगातार कानपुर – उन्नाव खंड निर्वाचन से शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रहे है।उनकी समस्याओं के लिए सदन में कई बार प्रश्न उठाए है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल के द्वारा हर सहाय जगदम्बा सहाय इन्टर कॉलेज कानपुर में शनिवार 10 सितंबर को अपराह्न दो बजे होगा।लखनऊ में हुए कार्यक्रम में सर्वेश तिवारी श्रीनारायण मिश्रा,सुधांशु त्रिपाठी,मनोज ठाकुर,मोहित तिवारी,आशीष सिंह,इंद्रजीत यादव, आलोक मिश्रा, ओपी अवस्थी,संजय गुप्ता,और एस चौहान,सुधाकर राय सम्मिलित हुए।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर