विज्ञान आविष्कार परीक्षा में बच्चे चयनित खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) उन्नाव।फतेहपुर चौरासी को ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार परीक्षा में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इनमें 50 बच्चों का चयन किया गया। परीक्षा में कक्षा छह के छात्र सूरज अव्वल रहे।तीन सितंबर को नौ न्याय पंचायतों में हुई परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 450 बच्चों में से 120 का चयन हुआ था। गुरुवार को बीआरसी हफीजाबाद में हुई परीक्षा में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिनमें 50 का चयन हुआ। बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारी

मनींद्र कुमार ने टॉप टेन बच्चों को को स्मृति चिह्न, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया। खंड शिक्षा अधिकारी मनींद्र कुमार ने सफल छात्रों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में और अधिक मेहनत करके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। बताया कि ब्लाक स्तर पर चयनित चयनित 50 बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जाएगा।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर