पीड़िता ने की न्याय की गुहार*

चित्रकूट: कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत इटरौर भीखमपुर गांव की निवासी एक विवाहिता महिला ने कुछ लोगों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगायी है।

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि 9 सितम्बर को वह अपने खेत पर चारा काटने गयी थी। इस दौरान बांदा जिले के सिंहपुर का निवासी एक दबंग इटरौर भीखमपुर गांव के ही रहने वाले दो भाईयों के साथ वहां पहुंच गया। साथ ही गाली-गलौच करते हुए उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर और ज्यादा अर्भद्रता करते हुए कपड़े फाडने की कोशिश की गयी। इस दौरान शोर मचाने पर आरोपियों ने असलहे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन ले जाने का प्रयास किया, किन्तु चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। इसकी सूचना उसने यूपी डायल 112 में दी और घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंची, किन्तु तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़िता ने बताया कि कोतवाली पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उसने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्यवाही कराने की गुहार लगाई है।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट