चित्रकूट: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चित्रकूट के कार्यकर्ताओं द्वारा जगतगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में सदस्यता अभियान के अंतर्गत शिक्षकों की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर अभाविप के जिला प्रमुख व समाज कार्य विभाग में सहायक आचार्य डॉ. पवन त्रिपाठी ने शिक्षकों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति के बारे में बताते हुए कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना काल से ही शैक्षिक परिवार की कल्पना की थी। अभाविप में शिक्षक, शिक्षाविद और छात्र मिलकर के काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की लंबे समय से मांग रही है कि शिक्षा का भारतीयकरण होना चाहिए। अभाविप राष्ट्र पुनर्निर्माण के ध्येय को लेकर कार्य कर रहा है और राष्ट्र निर्माण, व्यक्ति निर्माण के माध्यम से होगा। व्यक्ति निर्माण शिक्षक करता है, अतः राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के इस कार्य में शिक्षकों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर डॉ. प्रमिला मिश्र, डॉ. शांत कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल मिश्रा, डॉ. अंबरीश राय, डॉ. अमिता त्रिपाठी, डॉ. माथुर ने अभाविप की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा, जिला संयोजक रोहित पाण्डेय, तेजप्रकाश चतुर्वेदी, धीरज पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.