उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/सीतापुर राजस्व सुरक्षा सेवा दल की आकस्मिक बैठक का आयोजन शहर के राजा टोडर मल पार्क में जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे राजस्व के जनक राजा टोडर मल पर चर्चा करते हुए बताया की राजस्व के जनक राजा टोडर मल पार्क आज़ उपेक्षा का शिकार है। संस्था के संस्थापक संजय पूरी ने नगर पालिका अध्यक्ष से पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए फोन से वार्ता की।संस्था के संस्थापक संजय पूरी ने कहा की इस समय पूरा समय संस्था को आने वाले नगर पालिका के चुनाव पर देना चाहिए। राजस्व सुरक्षा सेवा दल सीतापुर नगर की सभी सभासदों सीटो पर अपने समर्थित प्रत्याशी लड़ाने की बात कही।और कहा की राजस्व सुरक्षा सेवा दल के समर्थित प्रत्याशी को जीतने के लिए पूरी दम खम के साथ मेहनत की जाएगी। और अपने प्रत्याशियों को जिताया जाएगा।
इस मौके पर संस्था के संस्थापक संजय पुरी जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवनाथ मिश्रा,एडवोकेट शिवलेंद्र सिंह,पत्रकार संतोष कुमार राव,एडवोकेट अरुण कुमार राज,समाजसेविका कंचन गुप्ता, देश राज,पत्रकार राजा करन सिंह,पत्रकारअनुभव शुक्ला ,आरिफ हुसैन, पंकज सिंह चौधरी, उपस्थित रहे।
रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे सीतापुर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.