दबंग सारंहग भू माफियाओं द्वारा कीमती भूखंड पर अवैध निर्माण कर न्यायालय श्रीमान अपर आयुक्त लखनऊ मंडल के स्थगन की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां

उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि/रायबरेली के तहसील डलमऊ क्षेत्र के अंतर्गत कीमती भूखंड को मद्दे नजर रखते हुए भू माफियाओं ने फर्जी तरीके से तहसील डलमऊ से सांठगांठ

कर दोनों गाटा संख्या 660 और 950 ग्राम रेल कोच के सामने एहार स्थित जमीन पर कब्जा किया जा रहे हैं जबकि प्रार्थी विकास गुप्ता और शंकर सोनकर के द्वारा यह डीएम डलमऊ के समक्ष पत्रावली पेश किया था जिसकी एसडीएम डलमऊ की निगरानी में इस पत्रावली को गहराई से जांच पड़ताल कर खारिज कर दिया गया और प्रति पक्षियों द्वारा गलत तरीके से राजस्वअभिलेखों में गलत तरीके से चढ़ाई गई थी उसके बाद प्रार्थी के द्वारा इस मामले को पूरे पत्रावली के साथ न्यायालय श्रीमानअपर आयुक्त लखनऊ मंडल के यहां पेश किया तो पत्रावली को देखते हुए पूरी तरह से जांच

पड़ताल कर मौके पर स्थगन का आदेश कर नोटिस जारी किया तब से मुकदमा विचाराधीन पड़ा हुआ है उसके बाद दबंग सरहद भूमाफिया बाल कृष्ण यादव अपने लड़कों और मौजूदा लेखपाल की सांठगांठ से छत डाल कर पक्का निर्माण करवा लिया जब प्रार्थी विकास गुप्ता और शंकर सोनकर को पता चला तो श्रीमान जिलाधिकारी महोदय तहसील दिवस अधिकारी डलमऊ जिला रायबरेली को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण और कड़ी से कड़ी भू माफियाओं पर कार्यवाही कराने की मांग की है और यहां तक आप लोगों को बताते चलें कि प्रार्थी द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेकर न्याय प्रिय उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन करते हुए दबंग सरहग भू माफियाओं के द्वारा न्यायालय श्रीमान अपर आयुक्त लखनऊ मंडल के स्थगन आदेश की धज्जियां उड़ाने प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है अब देखना यह है कि शासन प्रशासन द्वारा इन भू माफियाओं पर क्या कार्यवाही की जाती है या फिर प्रार्थना पत्र को ठंडे बस्ते में डालकर दबंग भू माफियाओं के हौसले बुलंद किए जाते हैं

 

 

रिपोर्ट जिला क्राइम संवाददाता सत्येंद्र बहादुर सिंह रायबरेली उत्तर प्रदेश