उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।चेन्नई (तमिलनाडु) मे 14 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय जूनियर/ सिनियर/मास्टर डेडलिफ्ट चैम्पियनशिप (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता मे कानपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते शहर का नाम रोशन किया। वही खिलाड़ियों ने ७ स्वर्ण ४ रजत,२ कांस्य पदक जीते।स्वर्ण पदक विजेताओ : सौरभ कुमार, नमन गुप्ता,रवि गुप्ता,खुशी राजपूत,तमन्ना यादव,आकृति कटियार,अदिति मिश्रा। रजत पदक विजेता : मनीष मिश्रा,शोभित यादव,अनुज यादव,अनमोल पाण्डेय।कांस्य पदक: करण कुशवाहा,सनिग्धा झा।इस मौके पर उत्तर प्रदेश पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव राहुल शुक्ला,कानपुरपावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर,राजेश दीक्षित,केएस चौहान,शोभित वर्मा ,अनिल कुशवाहा,अभिलेख सिन्हा आदि संघ के सदस्यों ने विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.