उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार मन्नू भैया के दिशानिर्देशा अनुसार में पश्चिम बंगाल स्थित कृष्णा नगर मे प्रधान मंत्री मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में पूरे महीने भर भारतीय नमो सेवा अभियान प्रारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष मन्नू सिंह तोमर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन जवाहर पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश्वरी भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।पूजा कपिल मिश्रा द्वारा संगठन की पूर्ण प्रशंसा की गई उन्होंने कहा कि यह संगठन बिना किसी राजनीतिक इच्छा के सामाजिक कुरीति मिटाने का प्रयास कर रहा हैं शुरुआत आज पश्चिम बंगाल से की गई है वह सराहनीय है इसके लिए समस्त भारतीय नमो संघ की टीम को बधाई आज समाज में इस प्रकार के संगठनों का होना बेहद जरूरी है आप निरंतर सेवा अभियान को आगे बढ़ाएं मैं इसमें पूरा सहयोग करूंगी और भाजपा का पूरा सहयोग रहेगा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष आलोक देव नाथ द्वारा सभी का भव्य स्वागत किया एवं दस डिस्ट्रिक्ट की कमेटी का गठन भी किया गया।राष्ट्रीय महामंत्री प्रशांत सिंह ने नमो सेवा अभियान के लिए दी बंगाल टीम को शुभकामनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार की कार्यो की प्रशंसा की।
संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर
You must be logged in to post a comment.